सीएसआईआर-सीएफटीआरआई की ओर से शुभकमनाएँ!
खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 75 वर्षों की विशेषज्ञता रखने वाले अग्रणी अनुसंधान संस्थान के रूप में, सीएसआईआर-सीएफटीआरआई आपको हमारे अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्रों, रणनीतिक पहलों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से विस्तृत रूप से अवगत कराने हेतु हमारी वेबसाइट पर आमंत्रित करता है। हम इस क्षेत्र में ज्ञान एवं नवाचार को आगे बढ़ाने, वैज्ञानिक सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा खाद्य गुणवत्ता, सुरक्षा और संधारणीयता से जुड़ी समकालीन चुनौतियों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएफटीआरआई) ने वर्ष 1950 में अपनी स्थापना के बाद से, भारतीय खाद्य क्षेत्र, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं, के लिए उपयुक्त नवाचारी समाधान विकसित करके समाज की महत्वपूर्ण चुनौतियों के समाधान हेतु अनेक पहल किए हैं। संस्थान ने खाद्य प्रसंस्करण, खाद्यसुरक्षा, पारंपरिकखाद्यपदार्थोंकीतैयारीमेंस्वचालनतथाकृषिउत्पादोंकेमूल्यवर्धनजैसेप्रमुखक्षेत्रोंमेंमहत्वपूर्णयोगदानदियाहै।साथही, इसमेंअनुसंधानकेव्यावहारिकउपयोगसेसंबंधितविज्ञानकोभीसमाहितकियागयाहै। इसकेअतिरिक्त, संस्थानकीपहलेंसमाजकेसभीवर्गोंमेंखाद्यपारितंत्रकोसुदृढ़करनेकेउद्देश्यसेराष्ट्रीयकार्यक्रमोंकेअनुरूपहैं।इनपहलोंकेमाध्यमसेअनुसंधानऔरज्ञानकोऐसेसंधारणीयउत्पादोंमेंपरिवर्तितकियाजारहाहै, जोराष्ट्रकेविकासमेंयोगदानदेतेहैं।
वर्षों के दौरान, हमने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट अनुसंधान के लिए आवश्यक उन्नत अवसंरचना विकसित की है। इनमें पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण की नई विधियाँ, स्वास्थ्य एवं आरोग्य, खाद्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा, मशीनरी विकास, खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य पैकेजिंग, पारंपरिक खाद्य पदार्थ तथा फसलोत्तर प्रसंस्करण सम्मिलित हैं। इस विशिष्ट अनुसंधान दृष्टिकोण से कार्यविधियों एवं उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और समकक्ष-समीक्षित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों का एक सशक्त संग्रह तैयार हुआ है।
हमारे हितधारक समूह में कृषि उत्पादक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), सरकारी निकाय, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ (एमएनसी), नवाचारी स्टार्ट-अप और शैक्षणिक समुदाय सहित विभिन्न प्रकार के संगठन एवं समूह शामिल हैं। संस्थान खाद्य प्रौद्योगिकी में अपने स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए विख्यात है तथा विज्ञान और अभियांत्रिकी की विभिन्न शाखाओं में व्यापक डॉक्टरेट पाठ्यक्रम संचालित करता है। इसके अतिरिक्त, संस्थान उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए क्षमता निर्माण, कौशल विकास और सामुदायिक पहुँच संबंधी पहलों पर विशेष बल देते हुए विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सक्रिय रूप से संचालित करता है।
मैं आपको हमारी वेबसाइट देखने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ, जहाँ आप हमारे वर्तमान अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) कार्यक्रमों, नवीनतम नवाचारों तथा हमारे प्रतिभाशाली संकाय सदस्यों की विशेषज्ञता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संभावित सहयोग को बढ़ावा देकर ऐसी सार्थक प्रगति की जा सकती है, जो हमारे समुदायों और उद्योगों, दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।
शुभकामनाओं सहित,
डॉ. गिरिधर पर्वतम्
निदेशक, सीएसआईआर-सीएफटीआरआई

