मुख्य सामग्री पर जाएँ

एसीएसआईआर@सीएसआईआर-सीएफटीआरआई

इस अनुभाग में

सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मैसूर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली का एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है और खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार, ज्ञान प्रसार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में गुणता तथा विभिन्‍न कार्यान्‍वयन स्‍तरों के माध्‍यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खाद्य अभियांत्रिकी के अलावा खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विविध विषयों (प्रोसेस डेवलपमेंट एंड इक्विपमेंट डिजाइन, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग, डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग और बायोरिएक्टर डिजाइन) आदि में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए यहां उत्कृष्ट इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, अत्‍याधुनिक उपकरण और पायलट प्‍लांट तथा उन्नत अनुसंधान प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्‍ध हैं।

सीएसआईआर & सीएफटीआरआई, मैसूर उन छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट अनुसंधान और नया वातावरण प्रदान करता है, जो वैज्ञानिक और नवीन अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) के तहत जैविक विज्ञान/अभियांत्रिकी विज्ञान में पूर्णकालिक डॉक्टरल अनुसंधान कार्यक्रम करना चाहते हैं।

प्रवेश और पात्रता

एसीएसआईआर तहत CSIR-CFTRI, जनवरी/अगस्त सत्र के लिए जैविक/अभियांत्रिकी विज्ञान में पूर्णकालिक डॉक्टरल (पीएचडी) अनुसंधान कार्यक्रम के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है:

  • पीएच.डी. (विज्ञान): उम्‍मीदवार जिनके पास अभियांत्रिकी/प्रौद्योगिकी/चिकित्‍सा में स्‍नातक या स्‍नातकोत्‍त्‍र डिग्री है और जो जैविक, रासायनिक, भौतिक तथा गणितीय विज्ञान के क्षेत्रों में नए अनुसंधान की ओर अग्रसर होने में रुचि रखते हैं तथा पीएचडी डिग्री प्राप्‍त करना चाहते हैं । उम्मीदवार के पास वैध राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप (विभिन्न फंडिंग एजेंसियों की जेआरएफ / उम्मीदवार के पास वैध राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप (विभिन्न फंडिंग एजेंसियों की जेआरएफ/एसआरएफ, उदाहरण: सीएसआईआर, यूजीसी, डीबीटी, डीएसटी आदि), INSPIRE या अन्य समकक्ष फैलोशिप होनी चाहिए।

  • पीएच.डी. (इंजीनियरिंग): उम्‍मीदवार अच्‍छी शैक्षणिक योग्‍यता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/फार्मेसी में स्‍नातकोत्‍तर डिग्री अथवा विज्ञान में स्‍नातकोत्‍तर डिग्री के साथ GATE की परीक्षा में उत्‍तीर्ण होने चाहिएं। उम्मीदवार के पास वैध राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप (विभिन्न फंडिंग एजेंसियों की जेआरएफ/एसआरएफ, उदाहरण: सीएसआईआर, यूजीसी, डीबीटी, डीएसटी आदि), INSPIRE या अन्य समकक्ष फैलोशिप होनी चाहिए।

  • सीएसआईआर-सीएफटीआरआई, मैसूर में परियोजना पर कार्य कर रहे जेआरएफ/एसआरएफ, कम से कम 3 वर्ष की अवधि की परियोजना में काम करेंगे जिसमें कम से कम 2 वर्ष की अवधि शेष हो । ऐसे उम्‍मीदवारों को एमएससी और एम टेक के लिए NET / GATE उत्‍तीर्ण करना होगा। थीसिस का काम उसी परियोजना के अनुरूप होना चाहिए जिसके तहत वे वर्तमान में कार्य कर रहे हैं।

आवेदन कैसे करें

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन http://acsir.res.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 23 मई 2019 को बंद होगा। आवेदन और प्रवेश प्रक्रियाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट http://acsir.res.in देखें।

चयन

सीएसआईआर-सीएफटीआरआई, मैसूरु में एसीएसआईआर के जैविक/अभियांत्रिकी विज्ञान में पीएचडी में प्रवेश के लिए चयन लघुसूचियन किए गए उम्मीदवारों के एप्टीट्यूड टेस्ट/साक्षात्कार के आधार पर संस्‍थान में होगा। उम्मीदवार को साक्षात्कार की तारीख जानने के लिए एसीएसआईआर की वेबसाइट देखें।

CSIR-CFTRI, मैसूरु में एप्टीट्यूड टेस्ट/साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोई टीए और डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा आवास और भोजन की व्यवस्था भी उन्‍हें स्‍वयं करनी होगी।

Accessibility options

Text size

प्रदर्शन
Yellow and white on black.
Light text on a dark background.
Show every link underlined.
More space between lines, words and letters.
Pause the slide show and moving lists.

Your choices are saved in this browser only.